{"_id":"9a2f8b59f154e096974bf105b7195213","slug":"road-block-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर गिरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर गिरा मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर किलोमीटर आठ के पास बृहस्पतिवार अपरान्ह तीन बजे पहाड़ी दरक कर मुख्य सड़क पर आ गई, जिससे सड़क पर मलबा पट गया, और सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप है। बताया गया कि इस रोड पर लगातार हो रहे अवैध खनन से पहाड़ कमजोर हो गए हैं और अक्सर यह टूटते रहते हैं।
विज्ञापन
डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर विश्व बैंक की मदद से हॉटमिक्स का काम भी किया गया है। भू-कटाव के कारण हॉटमिक्स क्षतिग्रस्त हो गया है। हॉटमिक्स का काम कर रही आरसीसी कंपनी के अधिकारियों ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर दो किलोमीटर के दायरे में लगातार अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन ने खनन को रोकने के लिए कई बार छापामारी की, लेकिन खनन माफिया मौके से फरार हो जाते हैं। इससे पहले कई बार खनन माफिया के औजार भी प्रशासन ने जब्त किए थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो किलोमीटर के हिस्से में पहाड़ बेहद कमजोर हो गए हैं और लगातार पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे कई बार लोग चोटिल भी हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन के कारण इस इलाके में कभी गंभीर घटना हो सकती है। तहसीलदार पीसी पंत ने कहा कि खनन रोकने के लिए रोज छापामार अभियान चलाया जाएगा।