{"_id":"5aef30e54f1c1b23338b6eae","slug":"road-and-wreckage-in-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत और स्कूल में सड़क का मलबा पटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत और स्कूल में सड़क का मलबा पटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी के बासानी में सड़क के मलबे से इस तरह तबाह हो गए खेत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत माणीधामी सड़क के मलबे ने बासानी गांव के लोगों को भारी दिक्कत में डाल दिया है। सड़क के मलबे से गांव के खेत पट गए है और जबरदस्त भूकटाव होने लगा है। गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में भी मलबा घुस गया है। क्षेत्र के लोगों ने पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गांव की सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
बंगापानी तहसील के माणीधामी के लिए इन दिनों पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि सड़क कटिंग से निकला मलबा डंपिंग जोन में डालने के बजाय सड़क किनारे जमा कर दिया जा रहा है। लोगों के खेतों में भी मलबा डाला जा रहा है। सड़क किनारे नालियां नहीं बनाने से बारिश के दौरान मलबा गांव में घुस रहा है। गांव के लोगों के खेत तबाह होने के साथ ही आवासीय मकानों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
गांव के प्राथमिक स्कूल के बरामदे तक मलबा पहुंच गया है। विद्यार्थी मलबे को साफ कर रहे हैं। गांव के लोगों ने इस मामले को स्थानीय विधायक हरीश धामी के सामने उठाया। विधायक धामी का कहना है कि यदि जानमाल का कोई भी नुकसान होता है तो पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। राजस्व उप निरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई गई है। लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आरके पांडेय, एसडीएम धारचूला
बासानी में हुए नुकसान को लेकर ठेकेदार को तलब किया गया है। सोमवार को ठेकेदार के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा। गांव के लोगों के साथ वार्ता की जाएगी। मलबे की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। -कैलाश चंद्र, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई डिवीजन धारचूला