{"_id":"643ae5ddd8baa222cc0990b6","slug":"road-accident-death-of-newlywed-pithoragarh-news-c-8-1-113267-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खाई में गिरी कार, नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खाई में गिरी कार, नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार घायल
Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-छिरकला सड़क पर डिग्गीबगड़ के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार नव विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति समेत चार लोग घायल हो गए।
गर्गुवा निवासी देवेंद्र धामी अपनी नव विवाहित पत्नी पूजा धामी (24) और अन्य परिजनों के साथ टैक्सी कार (यूके 05टीए-3384) से शुक्रवार शाम स्यांकुरी स्थित ससुराल से लौट रहे थे। इस बीच तवाघाट से करीब डेढ़ किमी दूर डिग्गीबगड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पूजा धामी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवेंद्र धामी (28) पुत्र आन सिंह धामी, गौरव सिंह (23) पुत्र आनंद सिंह, भरत सिंह (28) पुत्र कुंवर सिंह, मल्लिका (14) पुत्री राजेंद्र सिंह धामी सभी निवासी गर्गुवा घायल हो गए।
पीछे से आ रहे वाहन में सवार मृतका के मामा धरम धामी ने हादसे की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को निकाला और सीएचसी धारचूला भेजा। सूचना पर थाना पांगला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धारचूला लाया गया।
विज्ञापन
डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके बाद स्थानीय घाट पर विवाहिता की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। इस हादसे से मृतका के ससुराल और मायके में शोक छाया है।
दुर्घटना ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में हुई कार दुर्घटना में नवविवाहिता की मौत से दो परिवारों की खुशियां गम में बदल गई। पूजा की मौत से सुसराल और मायके पक्ष के लोग सदमे में हैं।
स्यांकुरी निवासी पूजा और गर्गुवा निवासी देवेंद्र की ठीक एक माह पहले शादी हुई थी। विवाह के बाद पूजा अपने पति देवेंद्र और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ दुनगौने के लिए मायके गई थी। मायके से वह हंसी-खुशी पति के साथ घर लौट रही थी लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही कार दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद पूजा का पति देवेंद्र सदमे में है। पूजा के मायके पक्ष के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। संवाद