फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Riya injured in leopard attack

जिंदगी की जंग लड़ रही तेंदुए के हमले में घायल बच्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Riya injured in leopard attack
गंगासेरी गांव के चौक्याल गांव में तेंदुए के हमले में घायल बच्ची हल्द्वानी के निजी अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। बच्ची को आईसीयू में रखा गया है। उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट है। उसके सांस की नली और खाने की नली में भी दिक्कत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे तेंदुए ने घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ सड़क पर खेल रही आठ वर्षीय रिया पुत्री राजेश पांडेय पर हमला कर दिया था। अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुन पास में ही सिंचाई टैंक का काम कर रहे मजदूर और रिया के दादा रमेश चंद्र पांडेय तेंदुए के पीछे भागे।
विज्ञापन

तेंदुआ करीब सौ मीटर तक रिया को घसीटता हुआ ले गया। उसके दादा तेंदुए के जबड़े से रिया को छुड़ा लाए। गंभीर रूप से घायल रिया को जिला अस्पताल लाया गया। यहां मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा की देखरेख में गले की नली का जटिल ऑपरेशन कर रात 8.30 बजे रिया को हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस में रिया की मां किरन, पिता राजेश और फार्मासिस्ट साथ गए। रिया को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसके गले का आपरेशन किया जा रहा है। रिया अपनी मां के साथ लालडांठ हल्द्वानी में ही रहती है। छुट्टियां मनाने उनका परिवार गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed