फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rivers in spate, yet throats parched

Pithoragarh News: नदियां उफान पर, फिर भी हलक सूखे

Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rivers in spate, yet throats parched
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में एक ओर जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं दूसरी ओर करोड़ों की लागत से बनी आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना के बार-बार ठप होने से नगर व ग्रामीण इलाकों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। स्थिति यह है कि जलस्रोत प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं।
विज्ञापन

रविवार को पानी की पंपिंग कम होने से बजेटी, पीडब्ल्यूडी जोन समेत कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे नगर क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि आंवलाघाट योजना से साढ़े पांच एमएलडी के सापेक्ष महज 3.50 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हुई। इससे नगर क्षेत्र के घंटाकरण, विवेकानंद वार्ड, खड़कोट, नगरपालिका क्षेत्र, न्यू सेरा समेत कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी की बूंद नहीं टपकी। इन जगहों पर लोगों ने हैंडपंप और अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंपिंग योजना में सिल्ट जमा होने से पानी की पंपिंग में दिक्कत आ रही है। तीन दिन पूर्व भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आने से पानी की आपूर्ति ठप रही। आए दिन पानी की किल्लत से लोगों में भी रोष पनप रहा है।




हुड़ेती पंप हाउस के पंप खराब
पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी, महादेव क्षेत्र, एसआईटी, डिग्री कॉलेज इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए जल संस्थान की ओर से हुड़ेती में पंप हाउस बनाया गया है। यहां पानी की पंपिंग के लिए दो पंप लगाए गए हैं। इनमें से एक पंप तो खराब हो गया है, दूसरे पंप से भी पानी की आपूर्ति बेहद कम हो रही है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान ने नया पंप मंगाया है लेकिन अभी इसे सुचारु नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र पंप बदलकर पानी की आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed