फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jio has installed a mobile tower in Sipu at dharchula pithoragarh

Pithoragarh News: फोन की घंटी घनघनाई...तो चेहरे खिले, ग्राम पंचायत सीपू के लोगों ने अपनों से की बात

Tue, 03 Sep 2024 11:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Tue, 03 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

दारमा घाटी के चीन सीमा से सटी अंतिम ग्राम पंचायत सीपू (11820 फुट) में सोमवार को 11 बजे फोन की घंटी बजते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से बात की।

विज्ञापन
Jio has installed a mobile tower in Sipu at dharchula pithoragarh
दारमा घाटी के अंतिम ग्राम सीपू में अपनों से बात करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण

विस्तार

आजादी के बाद पहली बार दारमा घाटी के चीन सीमा से सटी अंतिम ग्राम पंचायत सीपू (11820 फुट) में सोमवार को 11 बजे फोन की घंटी बजते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से बात की।

विज्ञापन


सीपू में जिओ ने मोबाइल टावर लगाया है। जिओ के इंजीनियर विकास कुमार और हरजीत सिंह ने ग्रामीण सुंदर सिंह, जय सिंह, चंद्र सिंह, बहादुर सिंह, दलीप सिंह, सनम देवी, दीपा देवी की मौजूदगी में संचार सुविधा शुरू कराई। सीपू निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर सिंह सीपाल ने दूरस्थ गांव में संचार सुविधा शुरू होने को एक सपना सच होना बताया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से सड़क और स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की। दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल, ग्राम प्रधान शांति सीपाल, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह सीपाल, जीवन सिंह सीपाल ने संचार सुविधा उपलब्ध कराने पर खुशी जताई। सरकार और जिओ कंपनी का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसे ठीक रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों को आपदा संबंधित सूचना और अन्य आपातकाल में 10 किमी दूर पैदल ढाकर स्थित आईटीबीपी कैंप आना पड़ता था। अब लोगों को सूचना देने के लिए पैदल आने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें कि निजी संचार कंपनी जिओ ने वर्तमान समय तक दारमा घाटी के ग्राम सोबला, दर, बोगलिंग, नागलिंग, बालिंग, बोन, गो, तिदांग और व्यास घाटी के ग्राम कुटी, नाबी, गुंजी आदि गांवों में संचार सुविधा शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed