फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ridiculously angry on the law amendment

कानून में संशोधन पर सड़कों पर फूटा गुस्सा

Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ridiculously angry on the law amendment
पिथौरागढ़ में रैली निकालते एससी एसटी वर्ग के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 एससी -एसटी अधिनियम में संशोधन के विरोध में सोमवार को  पिथौरागढ़ और चंपावत के विभिन्न स्थानों में धरना प्रदर्शन किया गया। पिथौरागढ़ में कलक्ट्रेट में प्रवेश करने के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हल्की झड़प हुई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त संयोजन समिति की ओर से अंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कलक्ट्रेट में प्रवेश के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई। आंदोलनकारियों ने डीएम सी रविशंकर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला, डीआर राज, जीआर कोहली, गंगोत्री दताल, राजेश कुमार, गोविंद राम आदि थे।
विज्ञापन

धारचूला में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसटी -एससी एक्ट 1989 को यथावत रखने की मांग की। रैली में शिल्पकार समिति के अध्यक्ष महेश वर्मा, संरक्षक अशोक गुंज्याल, विजय फिरमाल लक्ष्मण कौशल, जगत वर्मा, प्रकाश गुंज्याल, पुष्कर राम आदि थे। उधर मुनस्यारी में एससी, एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों ने शास्त्री चौक में प्रदर्शन कर शास्त्री चौक से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर सभा की। वहां मनोहर दरियाल, दीवानी राम वर्मा, नरेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद, मनोहर टोलिया, नाथू राम वर्मा, मल्लिका विर्दी आदि थे। गंगोलीहाट में भी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की। वहां डीके  बेरी, बीपी कोहली, अजय चन्याल, प्रकाश कालाकोटी, नंद लाल, गंभीर प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed