फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue police stopped the marriage of a minor in Deodar village

राजस्व पुलिस ने देवदार गांव में रूकवाया बाल विवाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Revenue police stopped the marriage of a minor in Deodar village
पिथौरागढ़। राजस्व पुलिस ने आठगांव शिलिंग क्षेत्र के देवदार गांव में एक नाबालिग का विवाह होने से रुकवा दिया। राजस्व पुलिस नेे बताया कि लड़की के माता-पिता से लिखित में लिखवा लिया गया है कि वह बालिग होने से पहले बेटी का विवाह नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्व पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आठगांव शिलिंग क्षेत्र के देवदार गांव में एक नाबालिग के विवाह की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने राजस्व पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। नाबालिग के विवाह की सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक जीवन लाल वर्मा और अन्य राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां शादी से पूर्व चल रहे आयोजनों को रुकवा दिया। उन्होंने नाबालिग लड़की के शैक्षिक अभिलेखों से उम्र का सत्यापन कराया तो उसकी उम्र कम निकली। राजस्व पुलिस नेे बताया कि लड़की के माता-पिता से लिखित में लिखवा लिया गया है कि वह बालिग होने से पहले बेटी का विवाह नहीं कराएंगे। जिले में नाबालिग के विवाह का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व आठगांव शिलिंग में ऐसे ही नाबालिग के विवाह का मामला राजस्व पुलिस के संज्ञान में आया था। राजस्व पुलिस ने उस विवाह को भी तुरंत रुकवा दिया था। एसडीएस तुषार सैनी ने कहा कि नाबालिग का विवाह करना कानून अपराध है। नाबालिग की शादी करने वाले माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed