फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue Police in the dock for leaving thugs

सफाई के नाम पर सोना चुराने वाले ठगों को कार्रवाई के स्थान पर राजस्व पुलिस ने छोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Revenue Police in the dock for leaving thugs
गहनों की सफाई के नाम पर सोने पर हाथ साफ करने वाले दो ठगों को पातली गांव के ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि राजस्व पुलिस ने कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाकर आरोपियों को छोड़ दिया है। आरोपियों से 25 हजार रुपये की रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी गई। शिकायतकर्ता ने एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सूरज शाह निवासी मुंगेर बिहार और बिजेंद्र कुमार शाह निवासी भागलपुर बिहार पातली गांव पहुंचे। दोनों ने खुद को सोने के जेवरों की सफाई करने वाला बताकर दो महिलाओं को झांसे में ले लिया। गांव की पार्वती देवी (55) ने मंगलसूत्र और लक्ष्मी देवी (90) ने सोने का गलोबंद (गले में पहनने वाला जेवर) सफाई करने के लिए दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर लक्ष्मी देवी का बेटा हयात सिंह भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शक होने पर ग्रामीणों ने जेवरों की सफाई कर रहे लोगों से तेजाब की बोतल ले ली और उसमें सोने के कण पाए जाने पर दोनों को गोशाला में बंद कर दिया था। ग्राम प्रहरी मनोहर सिंह ने राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी को प्रकरण की सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम पांच घंटे बाद गांव पहुंची और दोनों आरोपियों को तहसील मुख्यालय ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को लक्ष्मी देवी का बेटा हयात सिंह रिपोर्ट लिखाने के लिए तहसील पहुंचा तो राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक ने समझौते का दबाव बनाया। कहा कि तुम्हें कोर्ट में तारीखों में जाना पड़ेगा और सोना भी सीज हो जाएगा। सोने की रसीद लाओ। हयात सिंह ने बताया कि सोना 30 वर्ष पुराना है। उसकी रसीद कहां से लाएं। राजस्व पुलिस ने आरोपियों से हयात सिंह के एसबीआई के बैंक खाते में 25 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर करा दी। हयात सिंह ने समझौता का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी डीडीहाट को संबोधित पत्र तहसील देने पहुंचे तो तहसील कर्मियों ने पत्र लेने से इनकार कर दिया। हयात सिंह ने रजिस्टर्ड डाक से एसडीएम को पत्र भेजा है।
उधर, राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी का कहना है कि मामला राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद के पास था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इतने गंभीर मामले में समझौता और आरोपियों से 25 हजार रुपये की क्यों दिलाई का राजस्व निरीक्षक कोई उत्तर नहीं दे पाए।
शिकायतकर्ता ने एफआईआर नहीं की। कुछ सोना कम हुआ था, इसलिए शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये दिलाए गए। आरोपियों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। - योगिता चंद, राजस्व उप निरीक्षक

ठगी के आरोपियों पर कार्रवाई के स्थान पर शिकायतकर्ता पर समझौते के लिए दबाव डालने का आरोप गंभीर है। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। - केएन गोस्वामी उपजिलाधिकारी डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed