फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue police had to file a report against the thugs

आंखिरकार राजस्व पुलिस को ठगों के खिलाफ दर्ज करनी पड़ी रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Revenue police had to file a report against the thugs
police
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। गहनों की सफाई के नाम पर सोने पर हाथ साफ करने वाले ठगों के खिलाफ आखिरकार कनालीछीना की राजस्व पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। एसडीएम केएन गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को धारा 420 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। अमर उजाला ने ठगी के इस मामले को 24, 25 और 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बीते सोमवार को गहनों की सफाई के नाम पर सोना चोरी करने वाले दो ठगों को पातली गांव के ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोप था कि सूरज शाह पुत्र राजेंद्र शाह निवासी मुंगेर बिहार और बिजेंद्र कुमार शाह पुत्र गजेंद्र प्रसाद साह निवासी भागलपुर बिहार ने गांव की दो महिलाओं को झांसे में लेकर गहनों में से सोने की चोरी कर ली थी। शक होने पर लोगों ने जेवरों की सफाई कर रहे लोगों की तेजाब की बोतल को देखा तो उसमें सोने के कण पाए गए। गांव के लोगों ने दोनों ठगों को पकड़कर गौशाला में बंद कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद के नेतृत्व में पहुंची टीम दोनों को तहसील ले गई। सोमवार की रात कस्टडी में रखा। मंगलवार को बुजुर्ग पीड़िता लक्ष्मी देवी के पुत्र हयात सिंह रिपोर्ट लिखाने के लिए तहसील गए। आरोप है कि उन पर समझौते का दबाव बनाकर राजस्व पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। आरोपियों से 25 हजार रुपये की रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर भी करा दी गई थी। इस पर शिकायतकर्ता ने एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ना होगा टेड़ी खीर
कनालीछीना। ठगी के इस मामले में रिपोर्ट भले ही पुलिस ने दर्ज कर ली हो लेकिन आरोपियों को पकड़ना राजस्व पुलिस के लिए अब टेड़ी खीर होगा, क्योंकि दोनों बिहार के हैं। संभावना है कि वह जिला छोड़कर चले गए होंगे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस को ऐड़ीचोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

कोट
प्रकरण काफी गंभीर था। इस मामले में रिपोर्ट भी तलब की है। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई, उन्हें क्यों छोड़ा गया, इसकी जांच कराई जा रही है। लोगों को भी ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए। किसी भी अंजान व्यक्ति के इलाके में आने पर तत्काल सूचना देनी चाहिए। रेगुलर और राजस्व पुलिस को बाहरी लोगों का सख्ती से सत्यापन कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - केएन गोस्वामी, एसडीएम डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed