फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue inspectors filled up

राजस्व उपनिरीक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 12 Mar 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Revenue inspectors filled up
राजस्व उपनिरीक्षकों ने भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला
राजस्व उपनिरीक्षकों ने मांगों को लेकर सोमवार को भी हुंकार भरी। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसीलों में भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। राजस्व उप निरीक्षक तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार से कलमबंद हड़ताल पर हैं। राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल का असर कामकाज पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षकों ने जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट में नायब तहसीलदार पद पर डीपीसी करने, राजस्व उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण देने, प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों के परिणाम घोषित कर तैनाती देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के सामने लगातार मांग उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक, निरीक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन में राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश कापड़ी, शंकर कापड़ी, धनी लाल, गोपाल डीनियां आदि मौजूद थे। गंगोलीहाट और गणाईगंगोली तहसील के राजस्व उप निरीक्षकों ने पटवारी संगठन के तहसील अध्यक्ष भगवती प्रसाद पंत के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, डेविड मर्तोलिया, संजय पांडे, दीप पंत, सुरेश पंत, लक्ष्मण सिंह, खड़क सिंह आदि थे। वहीं, राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से लोगों को राजस्व, भू अभिलेख नहीं मिल पा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, बेड़ीनाग में भी पटवारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। वहां राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र बोरा, कमल कोठारी, राजस्व उप निरीक्षक दीपक कुमार, अजंता दुग्ताल, पुष्कर राम सांगुड़ी, सुरेंद्र बिष्ट, जोहार सिंह, भुवन पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed