फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Retired DIG Pushkar Singh Sailal died

रिटायर्ड डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल कैंसर से हारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired DIG Pushkar Singh Sailal  died
धारचूला में पूर्व डीआईजी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/हल्द्वानी। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे रिटायर डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल (64) का शनिवार को निधन हो गया। रं कल्याण संस्था के दो बार केंद्रीय अध्यक्ष रहे सैलाल 2016 मेें डीआईजी कुमाऊं रेंज के पद से रिटायर हुए थे। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद धारचूला में जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में रं कल्याण संस्था और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिनी कला, साहित्योत्सव और पुस्तक मेला स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सेला गांव निवासी पुष्कर सिंह सैलाल रिटायर होने के बाद रामणी आन सिंह गांधी आश्रम लामाचौड़ में परिवार के साथ रह रहे थे। करीब दो साल से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्होंने दिल्ली के धर्मशिला मयूर विहार स्थित अस्पताल में दम तोड़ा। उनके अंतिम संस्कार में डीआईजी जगत राम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा विक्की दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दो भाइयों में पुष्कर सिंह सैलाल छोटे थे।
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था ने सैलाल को दी श्रद्धांजलि
धारचूला(पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था ने सैलाल के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पूरन सैलाल, विशन बोनाल, दरबान सिंह गर्ब्याल, अजय नबियाल, डॉ. जगमोहन गर्ब्याल, डीके फकलियाल, केंद्रीय महासचिव डॉ. विक्रम रोकली, डीआईजी विमला गुंज्याल, सीओ विमल कुमार आचार्य आदि मौजूद थे। उन्होंने सैलाल के कार्यों की बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के केंद्रीय मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने सेलाल के निधन को रं समाज के लिए एक भारी क्षति बताया। पूरन सैलाल ने कहा कि स्व. पुष्कर सैलाल रं समाज के प्रथम पीपीएस अधिकारी थे। 1982 में डीएसपी पद से लेकर डीआईजी पद तक के सेवाकाल में विभिन्न जिलों में रहकर अनेक सराहनीय कार्य किए।
वहां पद्मश्री मोहन गुंज्याल, पूर्व महासचिव अरविंद ह्यांकी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, राम सिंह सोनाल, शांति नबियाल, भागेश्वरी गर्ब्याल, डॉ संदेशा रायपा, रणजीत नबियाल, दीवान गुंज्याल, भवान सिंह गर्ब्याल देव सिंह दरियाल, हनुमान नबियाल आदि थे।

राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित
धारचूला। पूर्व डीआईजी पुष्कर सिंह सेलाल को सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने 26 जनवरी 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया था। पुष्कर सिंह सैलाल 1982 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के पीपीएस अधिकारी थे। वह मेरठ, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, इटावा, नोएडा, हल्द्वानी, देहरादून, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, 31वीं और 46वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर में विभिन्न पदों पर रहे। वह गढ़वाल के बाद डीआईजी कुमाऊं के पद पर भी रहे। उन्हें 1999 में पीपीएस से आईपीएस कैडर मिला था। उनके परिवार में पत्नी डौली देवी और दो बेटियां नेहा सैलाल ह्यांकी, डॉ. स्नेहा सैलाल सोनाल और बेटा विवेक सैलाल हैं।

पुष्कर सिंह सेलाल(फाइल फोटो)

पुष्कर सिंह सेलाल(फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed