{"_id":"5818c88c4f1c1bae3143642b","slug":"resolve-to-end-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट में सतर्कता की शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर स्टेशन में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान प्रत्येक कर्मचारी, लोकसेवक को सतर्कता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। ताकि सभी कार्यों में पारदर्शिता लाते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन
सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार उन्मूलन के विषय पर स्थानीय स्कूलों के बच्चों और कर्मचारियों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। धौलीगंगा पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन प्रांगण में मुख्य अभियंता सतपाल सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई और पावर स्टेशन के विभिन्न कार्य स्थलों में साइट प्रमुखों द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई। श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठने लगी है।
विज्ञापन
कई संगठन इसके लिए तैयार हो गए हैं। कई प्रकार के कानून बने हैं, जिनसे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों की एजेंसियां इस दिशा में काम कर रही हैं। कार्यक्रम में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन