{"_id":"64b43a90eed8d9654d0a2334","slug":"rescue-by-helicopter-pithoragarh-news-c-8-1-hld1013-190718-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो दिनों में हेलिकॉप्टर से 21 लोगों का रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो दिनों में हेलिकॉप्टर से 21 लोगों का रेस्क्यू किया
Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रविवार को हेलिकॉप्टर से ग्राम चल में बीमार रामचंद्र राम (53) और ग्राम गुंजी से पारस दताल (19) को धारचूला लाया गया। इसी तरह कनार से पुष्कर सिंह (68) और खुशाल सिंह (37) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
रविवार को हेलिकॉप्टर से कुल 17 लोगों का रेस्क्यू किया गया। धारचूला के दिव्यांग गोपाल सिंह और उनकी पत्नी जयंती को ग्राम कनार पहुंचाया गया। पिछले दिनों ग्राम नाबी और कालापानी में गधेरे के बढ़े पानी से मलबा आने से 50 बकरियों की मौत हो गई थी। व्यास सड़क बंद होने से एसडीएम के निर्देश पर आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए राजस्व निरीक्षक दिनेश जोशी, सुरेंद्र धामी, सिंचाई विभाग के जेई अरुण गोस्वामी और पशुपालन विभाग से रमेश कुटियाल आदि लोगों की टीम को हेलिकॉप्टर से गुंजी भेजा गया।
विज्ञापन
एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि सरकार ने धारचूला और मुनस्यारी के दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत देने के लिए 14 जुलाई को हेलीकॉप्टर यहां भेज दिया था। उन्होंने बताया कि दारमा के ग्राम चल और व्यास घाटी के ग्राम गुंजी तथा कनार से कुछ बीमार लोगों की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर हेलिकॉप्टर से सभी बीमार लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिनों में 21 लोगो को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। ग्राम प्रधान चल सरस्वती देवी, प्रधान रोकांग अंजू रोंकली, प्रधान कनार महेंद्र सिंह परिहार ने समय से हेली सेवा उपलब्ध कराने लिए सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन