{"_id":"6721334b6a803336900504e4","slug":"request-made-to-cm-for-construction-of-guest-house-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119683-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गेस्ट हाउस निर्माण का सीएम से किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गेस्ट हाउस निर्माण का सीएम से किया अनुरोध
Wed, 30 Oct 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपती जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नैनीसैनी से दिल्ली के लिए हवाई सेवा और आदि कैलाश आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्ग में गेस्ट हाउस का निर्माण करने का अनुरोध किया। मंगलवार को देहरादून में जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा और भाजपा नेता वीरेंद्र बोरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण के बाद आदि कैलाश दर्शन को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में आदि कैलाश और नाभीढांग में गेस्ट हाउस निर्माण किया जाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने मार्ग पर गेस्ट हाउस बनाने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा जल्दी सुचारू करने और मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भी वार्ता की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी मामलों को लेकर आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन