फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   republic day celebration

ओबामा के दौरे को लेकर नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट

Mon, 19 Jan 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
republic day celebration

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा और गणतंत्र दिवस को देखते हुए एसएसबी ने नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुलों पर सख्त पहरा दिया जा रहा है। पुल से आप-पार जाने वाले हर यात्री के सामान की चेकिंग की जा रही है। एसएसबी को केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस आशय का आदेश मिला है। इधर, पुलिस ने भी अपने स्तर से चौकसी कर दी है। स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) के जवान नेपाल सीमा पर कांबिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, पांगला थाने को गणतंत्र दिवस तक विशेष सतर्कता के लिए कहा गया है। उधर, डीडीहाट में एसएसबी 11वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बरजीत सिंह ने बताया कि धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, झूलाघाट झूलापुलों से आने जाने वाले हर यात्री के सामान की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

 
चंपावत के पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर का कहना है कि भारत-नेपाल के बीच आवागमन के एकमात्र बनबसा मार्ग में सुरक्षा तंत्र चौकस है और जंगल के चोर रास्तों पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बनबसा के वैधानिक मार्ग पर एसएसबी नियमित चेकिंग कर रही है। जबकि पुलिस की सघन चेकिंग सिर्फ बैराज गेट खुलने पर ही हो रही है। गेट के  आफ टाईम में आवाजाही करने वालों से सुरक्षा एजेंसियां कोई सरोकार नहीं रख रही है। गढ़ीगोठ से चांदनी-दोधारा जाने वाले चोर रास्ते को छोड़ कर किसी भी चोर रास्ते पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर नहीं है। बता दें कि टनकपुर से बनबसा तक नेपाल बार्डर में आधा दर्जन ऐसे चोर रास्ते हैं, जहां से दोनों देशों के बीच आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर हर वक्त रखी जा रही नजर
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ के बीच ही गश्त तेज कर दी है। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह ने बताया कि आईटीबीपी रुटीन गश्त के साथ साथ खास मौकों पर विशेष सतर्कता बरतती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed