फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Report how many abortions occurred after pregnancy: DM

गर्भधारण के बाद कितने गर्भपात हुए रिपोर्ट दें : डीएम

Thu, 06 Jun 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Report how many abortions occurred after pregnancy: DM
पिथौरागढ़ में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने बृहस्पतिवार को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) के लिए गठित सलाहकार समिति के साथ बैठक की। उन्होंने सीएमओ को गर्भधारण के तीन माह बाद कितने गर्भपात हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि तीन माह में जिले में कितने गर्भपात हुए हैं, किन कारणों से हुए हैं, किसकी सलाह पर दवाई ली गई हैं इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने मेडिकल स्टोरों को पत्र जारी कर बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात की दवा किसी को भी उपलब्ध नहीं कराने को कहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम और एनजीओ के माध्यम से महिला और पुरुषों को गर्भपात करने के बाद महिलाओं को कौन सी दिक्कत होने लगती हैं, इस बारे में भी जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बाल विकास अधिकारी निर्मल बसेड़ा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भपात और गर्भपात होने के बाद होने वाली जानकारियां देने के लिए अभियान चलाने को कहा। सीएमओ ने कहा कि जिले में छह राजकीय पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र और 11 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। आशा सर्वे के अनुसार वर्ष 2022-23 जिले में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का लिंगानुपात पुरुष 17,573 और महिला 16,189 हैं। बैठक में पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed