{"_id":"5a3d37b44f1c1b1f168b4b9b","slug":"repeat-on-the-perennial-road-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर फिर जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर फिर जाम, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर घाट के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहमासी सड़क पर शुक्रवार को फिर जाम लगने से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। घाट, मीना बाजार, शहीद द्वार, मटेला, कंतगांव के पास मलबा लगातार गिर रहा है। मुख्य सड़क पर गिरे मलबे को हटाने में काफी समय लग रहा है। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। अभी सड़क चौड़ीकरण का 40 फीसदी काम शेष है। ऐसे में यह आशंका है कि जनवरी मध्य तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही इसी तरह बाधित रहेगी।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क के चौड़ीकरण का काम पिछले एक महीने से चल रहा है। मानक के हिसाब से सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ की कटिंग की जा रही है। कटिंग के दौरान निकला सारा मलबा मुख्य सड़क पर गिर रहा है। सड़क निर्माण के काम में लगे ठेकेदारों के पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए हालांकि कई जेसीबी मौके पर तैनात हैं, लेकिन लगातार गिर रहे मलबे से यातायात पर व्यवधान आ रहा है। घाट से गुरना तक पहले चरण में 15 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। अगले चरण में गुरना से पिथौरागढ़ तक 15 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, आवश्यक कामों से मैदान के शहरों को जाने वाले, हल्द्वानी और टनकपुर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए यह सड़क इस समय भारी मुसीबत का कारण बन गई है। डीएम सी रविशंकर ने कई बार यह आदेश जारी कर दिए हैं कि सड़क निर्माण के समय पूरी सावधानी बरती जाए और यातायात को कम से कम प्रभावित किया जाए, लेकिन इस आदेश का कोई असर नहीं हो रहा है। उधर, कई स्थानों पर मलबा जमा होने से लोगों को भारी खतरे की आशंका है। बारिश के समय यदि यह मलबा तेजी से गिरा तो गांवों और जमीन को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन