{"_id":"cccc670198330e43b3859d4fc0e5a37b","slug":"removed-22-children-trapped-in-ralam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालम में फंसे 22 बच्चों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालम में फंसे 22 बच्चों को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खराब होने के कारण सोमवार को हेलीकॉप्टर रालम और मिलम के लिए उड़ान नहीं भर सका। अलबत्ता रालम में फंसे पातो गांव के 22 बच्चों को लिंगुरानी नाले में लट्ठे डालकर पार करा लिया गया है।
विज्ञापन
इन बच्चों के स्कूल खुल गए हैं और मंगलवार से वह स्कूल जाने लगेंगे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि माइग्रेशन गांव रालम गए 22 बच्चों समेत कुल 83 लोगों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
मिलम से भी 12 लोग मुनस्यारी आने के लिए रुके हैं। मिलम, रालम जाने वाले रास्ते टूट जाने, नालों में बने अस्थायी पुल बहने से लोगों का निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार आते ही लोगों को हेलीकॉप्टर से लाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन