फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief: The compulsion to undergo treatment while shivering will end soon.

राहत : ठिठुरते हुए इलाज कराने की मजबूरी जल्द होगी खत्म

Thu, 19 Oct 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Relief: The compulsion to undergo treatment while shivering will end soon.
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल के बरामदे में भर्ती मरीजों को खिड़कियों से आने वाली सर्द हवाओं से जल्द ही निजात मिलने वाली है। अस्पताल प्रबंधन ने हर वार्ड के बाहर लगी ग्रिल पर एल्यूमीनियम की खिड़कियां लगाने का निर्णय लिया है। खिड़कियां लगने के बाद मरीजों को सर्दी में ठिठुरन से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 120 बेड की व्यवस्था है लेकिन कई बार अस्पताल में 150 से अधिक मरीज भर्ती हो जाते हैं। जगह की कमी के कारण उन्हें बरामदे में भर्ती करना पड़ता है। बरामदों में सिर्फ लोहे के ग्रिल लगे हुए हैं। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को गर्मियों में मच्छर परेशान करते हैं जबकि सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण रात-दिन ठिठुरने से मरीजों के साथ-साथ तीमारदार भी बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों की इस समस्या की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने 18 अक्तूबर के अंक में सर्द हवाओं में ठिठुरते हुए इलाज कराने की मजबूरी...
प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस दौरान कई मरीज अचानक ठंड बढ़ने से ठिठुरते मिले थे। खबर का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुरुष, महिला, बच्चा, सर्जिकल और आर्थो वार्ड में एल्यूमीनियम की खिड़कियां लगाने का निर्णय लिया है। एल्यूमीनियम की खिड़कियां स्लाइडर वाली होंगी। इन खिड़कियों को मरीज भी आसानी से खोल या बंद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मरीजों की समस्या को देखते हुए बरामदे के पास लगी ग्रिल वाले स्थान पर एल्यूमीनियम की खिड़कियां लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला योजना से बजट की व्यवस्था कराने की कार्यवाही की जा रही है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, पिथौरागढ़।
समय से कक्षों में पहुंचे चिकित्सक : पीएमएस

पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में चिकित्सकों को समय से कक्षों में बैठने के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों ने अमर उजाला को अपनी समस्याएं बताई थीं। 17 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने अस्पताल में देर से ओपीडी शुरू होने से गुस्सा... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

खबर का संज्ञान लेते हुए पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने कक्षों में समय से बैठने के आदेश जारी किए हैं। पीएमएस ने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी समय पर आने के साथ ही वार्ड का राउंड लेने के बाद ओपीडी में बैठें ताकि दूरदराज से जांच और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed