फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief: Sobla-Dhakar road opened after three months

राहत : तीन माह बाद खुल पाई सोबला-ढाकर सड़क

Sat, 21 Oct 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Relief: Sobla-Dhakar road opened after three months
धारचूला के दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क खुली। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली दारमा घाटी की सोबला-ढाकर सड़क को बीआरओ ने शुक्रवार देर शाम को यातायात के लिए खोल दिया है। तीन माह के बाद बंद सड़क खुलने से दारमा घाटी के 14 गांवों के लोगों के साथ ही पंचाचूली दर्शन के जिउ आने वाले पर्यटकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि अगस्त में भारी भूकटाव से ग्राम पंचायत दर के घटखोला में मलबा-बोल्डर आने से और सोबला के पास वैली ब्रिज में खराबी के कारण सड़क तीन महीने से बंद पड़ी थी। इसके चलते पंचाचूली दर्शन के लिए भी कम ही लोग पहुंच पा रहे थे। आवाजाही में ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सड़क सीपीडब्ल्यूडी से बीआरओ को हस्तगत होने से बंद सड़क को खोलने का कार्य भी नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने सड़क खोलने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। बीआरओ ने लोगों की समस्या को देखते हुए दो हफ्ते की मशक्कत के बाद सोबला और घटखोला में सड़क खोलने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क खुलते ही पंचाचूली पहुंचने लगे यात्री
धारचूला। सोबला-ढाकर सड़क खुलते ही पंचाचूली दर्शन के लिए यात्री पहुंचने लगे हैं। ग्राम दांतू के होमस्टे संचालक संजय जंग और गुड्डू जंग ने बताया कि महाराष्ट्र, जयपुर और अन्य राज्यों के 20 से अधिक यात्री पंचाचूली दर्शन को पहुंचे हैं। संवाद
--
सेनानी गांव आमखर्क तक पहुंचेगी सड़क

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद सड़क के लिए राशि मंजूर हुई

चार सेनानियों के गांव आमखर्क के लिए फिलहाल पगडंडी है सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव आमखर्क तक जल्द ही सड़क पहुंचने वाली है। गांव तक सड़क स्वीकृत होने के बाद टोकनी राशि जारी कर दी गई है।
सूखीढांग क्षेत्र का आमखर्क चार सेनानियों (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी और बची सिंह राना) का गांव है लेकिन आजादी के 76 साल बाद भी इस गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। बृजनगर से आमखर्क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ता है। वर्ष 1960 से कई बार आवाज उठाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई लेकिन अब इस स्थिति में सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साल तीन जून को गांव तक सड़क पहुंचाने का एलान किया था। इस घोषणा के बाद शासन ने सड़क के लिए धन मंजूर किया है। इस संबंध में अपर सचिव मायावती ढकरियाल की ओर से पत्र जारी हुआ है।

कोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव आमखर्क के लिए सड़क स्वीकृत हो गई है। आमखर्क से बृजनगर तक डेढ़ किमी सड़क का काम ग्रामीण निर्माण विभाग कराएगी। इसके लिए शासन ने 2.25 लाख रुपये की टोकन राशि जारी कर दी गई है। - केएस बृजवाल, नोडल अधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed