{"_id":"64e39cc30001894c470915d7","slug":"relief-from-low-tomato-prices-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3504-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टमाटर के दाम कम होने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टमाटर के दाम कम होने से राहत
Mon, 21 Aug 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सब्जी की दुकान। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में टमाटर के दाम कम होने से लोगों ने राहत महसूस की है। पिछले कुछ समय से 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले टमाटर की कीमत अब 60 से 80 रुपये किलो हो गई है।
सोमवार को टमाटर थोक में 60 और फुटकर में 80 रुपये किलो बिका। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में टमाटर के दाम 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक हो जाएंगे। टमाटर का भाव नीचे आने से लोगों और सब्जी विक्रेताओं ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा बाजार में अन्य सब्जियों के दाम भी स्थिर हैं। आलू 20 से 40, भिंडी, करेला, बंदगोभी, तोरई, कद्दू, खीरा 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं लौकी 30, बैंगन 30 से 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। संवाद