फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief from BJP leaders coming to Corona report

भाजपा नेताओं की कोरोना रिपोर्ट आने से राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Relief from BJP leaders coming to Corona report
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संपर्क में आए पिथौरागढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुलदीप कुमार के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मचा हुआ था। इसके बाद कई नेताओं ने अपने सैंपल जांच को भेजे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री के संपर्क में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, बसंत जोशी, महिमन कन्याल, गोलू पाठक, राजेंद्र जोशी सहित अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद नेताओं ने राहत की सांस ली है, जबकि संपर्क में आए अन्य कई नेता अभी भी होम क्वारंटीन में हैं। इससे पूर्व जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और नैनीताल जिलाध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तो उनके संपर्क में आए प्रदेश महामंत्री पिथौरागढ़ से सीधे देहरादून रवाना हो गए थे। इसके बाद जिले में बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में उनके संपर्क में आए भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई थी। सभी लोग होम क्वारंटीन हो गए थे। मुनस्यारी और धारचूला में प्रशासन ने भाजपा नेताओं को संस्थागत क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अभी अन्य भाजपा नेताओं की रिपोर्ट आनी शेष है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने चैन की सांस ली है। जिले में इस समय कोरोना के 56 एक्टिव मामले हैं। सभी का बेस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed