फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Regular operations of the Tanakpur-Nanded Weekly Express have commenced

Pithoragarh News: टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू

Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Regular operations of the Tanakpur-Nanded Weekly Express have commenced
टनकपुर (चंपावत)। सीमांत रेलवे स्टेशन टनकपुर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का मंगलवार से नियमित संचालन शुरू हो गया है। हाल ही में इस नई सेवा का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद अब यह ट्रेन हर हफ्ते शेड्यूल के अनुसार पटरियों पर दौड़ेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार की सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी और इसी दिन सुबह 9:00 बजे वापस यात्रियों को लेकर नांदेड़ के लिए रवाना होगी। इस नियमित सेवा से तीर्थयात्रियों और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में अंतिम स्टेशन नांदेड़ तक का सामान्य किराया 440 रुपये है। यह खटीमा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, अकोला होकर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार और नांदेड़ से प्रत्येक रविवार की रात करीब 11:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई को ही नियमित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन के संचालन से सिख समाज के लोगों में उत्साह है। इस ट्रेन का पहले खटीमा स्टॉपेज नहीं था, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उद्घाटन के दिन मांग उठाने पर स्टॉपेज बनाया गया है, ट्रेन नांदेड़ से आते समय सुबह चार बजे खटीमा रुकेगी जबकि टनकपुर से जाते समय मंगलवार को ही सुबह 9:26 बजे रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed