{"_id":"57e953ba4f1c1b073d573aa2","slug":"recounted-commerce-ministerial-personnel-are-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल कर्मी कलमबंद हड़ताल पर रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल कर्मी कलमबंद हड़ताल पर रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल कर्मी कलमबंद हड़ताल पर रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने समेत कई मुद्दों को लेकर 8 सितंबर से हड़ताल कर रहे वाणिज्य कर विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मी सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण वाणिज्य कर विभाग में काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के शाखाध्यक्ष पंकज कुमार मेहता के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में एकत्र कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मेहता ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण वाणिज्य कर कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों पर काम का बोझ पड़ रहा है। जिला महामंत्री महेश धर्मशक्तू ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग प्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाला महकमा है। विभाग की अनदेखी ठीक नहीं है। कहा कि पांच सूत्रीय मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के हर फैसले का पालन किया जाएगा। प्रदर्शन में गिरीश जोशी, राधिका रावल, कैलाश चंद्र द्विवेदी, खुशाल पापड़ा, उमेश जोशी, भारती धामी, ललित मोहन जोशी, योगेश चंद्र पांडेय, गीता जोशी, आरती बिष्ट, संगीता आकोटी शामिल थे।