फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ration vendors demonstrated against the District Supply Department

राशन विक्रेताओं ने किया जिला पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors demonstrated against the District Supply Department
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राशन विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी पर राशन विक्रेताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। विक्रेताओं ने डीएम और एसपी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

राशन विक्रेता अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। कहा कि नौ नवंबर को राशन विक्रेताओं का शिष्टमंडल पुराने बिलों के भुगतान और राशन तोलकर देने की मांग को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से मिला था। आरोप लगाया कि उनकी समस्या को जिला पूर्ति अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया और पुलिस में जाकर राशन विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इससे पहले राशन विक्रेताओं ने एसपी से भी मुलाकात की। आरोप लगाया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने उनकी झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज कापड़ी, कैलाश चंद्र जोशी, ललित सिंह महर, कमल टम्टा, विजय कापड़ी, कैलाश पुनेड़ा, विनोद जोशी, भागीरथी बिष्ट, राधिका देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed