फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ration scarcity started increasing in Didihat

डीडीहाट में बढ़ने लगी राशन की किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Ration scarcity started increasing in Didihat
नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की किल्लत होने लगी है। थोक विक्रेताओं के पास अन्य सामान तो उपलब्ध हैं, लेकिन आटा और चावल काफी कम है। बाजार में राशन की दिक्कत को देखते हुए तहसीलदार एमसी पालीवाल ने अधिकारियों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा के बाद संपन्न लोगों ने काफी संख्या में घरों में सामान एकत्र कर लिया। दुकानदारों का कहना है कि वह किल्लत को देखते हुए ग्राहकों को एक-दो किलो की ही आटा, चावल उपलब्ध करा रहे हैं। हल्द्वानी मंडी से सामान नहीं आने के चलते आने वाले दो-तीन दिनों में दिक्कत काफी बढ़ सकती है। वहां से राशन लेकर आने वाले ट्रक चालक भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि रास्ते में भोजन, चाय कुछ भी नसीब नहीं हो रहा है। तहसीलदार पालीवाल ने थोक विक्रेताओं से सामान मंगाने को कहा है। उन्होंने बताया कि राशन को पिकअप वाहनों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुहैया कराया जाएगा। सहायक खाद्य निरीक्षक कमलेश बुधाकोटी ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन उपलब्ध कराया गया है। कहा कि जिन विक्रेताओं ने राशन नहीं उठाया है वह जल्द इसे उठा लें। कहा कि गोदाम में अगले तीन माह तक का राशन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed