कश्मीर के बजाए मुनस्यारी को चुनें पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने अभिनेता संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ बुधवार को मुनस्यारी पहुंचे। मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों को कश्मीर के बजाए मुनस्यारी को चुनना चाहिए। मुनस्यारी के पापड़ी गांव पहुंचे संजय मिश्रा और उनकी टीम ने कई प्राकृतिक दृश्यों को कैमरे में कैद किया। कहा कि मुनस्यारी के पास की पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। सबसे अहम बात यह है कि मुनस्यारी में मौसम हमेशा खुशनुमा रहता है। यहां पर गर्मियों में भी तापमान ज्यादा नहीं बढ़ता। बारिश समय-समय पर होती रहती है।
उन्होंने पापड़ी गांव में लोगों से बातचीत की और सब्जी उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तिमूर की चटनी और स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी ली। कहा कि मुनस्यारी के लोगों का व्यवहार और रहन-सहन बेहद सरल है। बाद में मिश्रा और उनकी टीम डांडाधार तक गई। वहां से हिमालय के दृश्यों को कैमरे में कैद किया। मिश्रा के साथ आए फिल्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर आदिम खान, नवेंदु, संगीत निर्देशक सुमित मिश्रा और दिनेश पांडे ने भी मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की। यह लोग दो दिन तक मुनस्यारी की वादियों में भ्रमण के बाद मुंबई लौट जाएंगे।