फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ratan Singh Sonal of Frontier Duttu hoisted the tricolor on the world's fourth highest mountain

सीमांत दुग्तू के रतन सिंह सोनाल ने दुनिया की चौथे ऊंचे पर्वत पर फहराया तिरंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ratan Singh Sonal of Frontier Duttu hoisted the tricolor on the world's fourth highest mountain
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत दारमा घाटी के ग्राम सोन दुग्तु निवासी आईटीबीपी में तैनात कमांडेंट रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स की कुल तीन सदस्यों की टीम ने 23 मई को दुनियां की चौथी ऊंचाई वाले ल्होत्से पर्वत(8516 मीटर) में सफलता पूर्वक चढ़कर तिरंगा फहराया है। उनकी इस उपलब्धि से सीमांत में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल ने बताया कि उनकी टीम ने 12 अप्रैल को दिल्ली में फ्लैग ऑफ किया था। 28 अप्रैल को बेस कैंप में पहुंचे और इसके बाद अभियान की तैयारी की गई। दो मई को इसी बीच लबुंचे ईस्ट पिक माउंट 6119 मीटर का सफल आरोहण किया। सोनाल ने जानकारी दी कि मौसम साफ होने पर आईटीबीपी के आठ सदस्य माउंट एवरेस्ट फतह को जाएंगे। एवरेस्ट विजता योगेश गर्ब्याल, शीतल ने सोनाल की टीम को बधाई दी साथ ही उनकी दूसरी टीम को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। रं कल्याण संस्था और दारमा दीलिंग सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट, धौलागिरी की चढ़ाई कर चुके हैं रतन सिंह सोनाल
धारचूला। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि कमाडेंट रतन सिंह सोनाल वर्ष 2012 में माउंट एवरेस्ट (8848.86) मीटर चीन साइड, 2017 में माउंट धौलागिरी के अलावा माउंट संतोपथ, माउंट सासर, कांगड़ी सहित कई अन्य चोटियों का आरोहण कर चुके हैं। उनका कहना है ये सीमांत के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed