फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rare red squirrel seen in land

थल में दिखी दुलर्भ उड़ने वाली लाल गिलहरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rare red squirrel seen in land
थल (पिथौरागढ़)। जैव विविधता लिए उत्तराखंड कई दुर्लभ जीवों का घर है। थल के गर्जिला गांव के जंगल में दो दिन पहले हिमालयन लाल गिलहरी का एक जोड़ा देखा गया। यह साधारण गिलहरी से बड़ी है। यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ में आसानी से उड़ते हुए जाती है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाले खूबसूरत दुर्लभ प्रजाति की यह गिलहरी आमतौर पर रात को शिकार की तलाश में निकलती है। यह अपनी त्वचा को सिकोड़कर उड़ती है। ये अपने पंजों में लगे रोएं को पैराशूट की तरह बनाकर इसे उड़ने के लिए प्रयोग करती है।
विज्ञापन

इसके अगले और पिछले पंजे खाल से जुड़ी रहते हैं। जब ये हवा में होती हैं तो ये अपने दोनों पंजों को खोल लेती हैं, जिससे ये हवा में आसानी से उड़ सकती है। सच तो यह हैं कि यह उड़ती नहीं हैं बल्कि हवा में ग्लायड कर एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्राकृतिक वास नष्ट होने तथा शिकार होने के कारण इसकी संख्या लगातार कम हो रही है। थल के रहने वाले छवि पाठक ने दो दिन पहले अपने ही बगीचे के जंगल में देखा था। ये अब भी कभी कभी रात के समय में दिख रहा है। इस तरह के दुर्लभ प्रजाति के गिलहरी के मिलने से थल क्षेत्र के लोगों में कौतूहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed