फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rare red crossbill bird seen in Munsiyari after eight years

मुनस्यारी में आठ साल बाद दिखाई दिया दुर्लभ रेड क्रॉसबिल पक्षी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rare red crossbill bird seen in Munsiyari after eight years
रेड क्रास बिल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ (पंकज पाठक)। मुनस्यारी की वादियों में आठ साल बाद दुर्लभ रेड क्रॉसबिल पक्षी देखा गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में इसे अस्कोट क्षेत्र में देखा गया था। पक्षी विशेषज्ञ इसे भविष्य के लिए बेहतर संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की वादियां इस पक्षी के अनुकूल हैं। यह पक्षी यहां पर आता जाता होगा। इस पर अध्ययन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

भारतीय प्रकृति समूह के संयुक्त कार्यक्रम में ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट के तहत मुनस्यारी की वादियों में पक्षियों के संसार को खोजा गया। पर्यावरणविद् और पारिस्थितिकी विशेषज्ञ रामनारायण कल्याणरमन के नेतृत्व में टीम ने 201 पक्षी प्रजातियों को देखा। इनमें वर्ष 2014 में अस्कोट क्षेत्र में देखा गया रेड क्रॉसबिल पक्षी भी शामिल है। ये पक्षी अत्यंत दुर्लभ है। रामनारायण के अनुसार इस पक्षी का उत्तराखंड में दिखाई देने का बेहद कम रिकार्ड है। इस पक्षी के राज्य में सिर्फ चार फोटो रिकार्ड में हैं जबकि इसे राज्य में 10 बार देखा जा चुुका है। ये पक्षी साल में कभी भी प्रजनन कर सकता है। ये मूलरूप से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नेपाल में पाया जाता है। ये हमेशा छोटे समूहों में रहता है और लंबी दूरी आसानी से तय कर सकता है। खाने की तलाश में ये 500 किमी की दूरी भी तय कर सकता है। ये पक्षी दिन में माइग्रेट करते हैं। इस पक्षी की चोंच अलग तरह की होती है जिस कारण ये शंखनुमा चीजें खाना पसंद करते हैं। मगर उन्हें इस तरह का खाना नहीं मिला तो इनके जीवन पर खतरा भी है। वर्ष 2014 में अस्कोट अभयारण्य में डॉ. पॉल एलसेन और उन्होंने खुद इस पक्षी को देखा था। रामनारायण ने बताया कि देखे गए पक्षियों में ऊंचाई वाले प्रवासी, अंतर-महाद्वीपीय प्रवासी समेत कई अन्य पक्षी भी शामिल थे।
विज्ञापन

इन स्थानों में देखे गए पक्षी
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में पापड़ीधार, बेटुलीधार, थामरी कुंड, कालामुनी, पातलथौड़, बर्निया गांव, सेवल धार, भदेली, कैंथी बैंड, सरमोली, शंखधुरा, बुडगैर धार, मेसर कुंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पक्षी देखे गए
अत्यंत दुर्लभ पक्षी- रेड क्रॉसबिल, ब्लैक थ्रोटेड पैरट बिल।
संकटग्रस्त पक्षी- रिवर लैपविंग, पैंटेड स्टार्क, अलेक्जेंडर तोता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed