फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramganga nearby, still people of Muvani valley are thirsty

Pithoragarh News: पास में रामगंगा फिर भी प्यासे हैं मुवानी घाटी के लोग

Tue, 06 Feb 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramganga nearby, still people of Muvani valley are thirsty
मुवानी(पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगन में सदानीरा रामगंगा बह रही है फिर भी मुवानी घाटे के लोग प्यासे हैं। बढ़ती आबादी के लिए नई पेयजल योजना नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन


आज से 30 साल पहले मुवानी की 600 की आबादी के लिए मरकूड़ा से पेयजल योजना बनी थी। इसके कुछ वर्षों बाद जनसंख्या बढ़ने के बाद 1000 की आबादी के लिए तड़ीगांव से मुवानी के लिए पेयजल योजना बनाई गई। जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती गई पानी की कमी होने लगी। चार साल पूर्व मुवानी कस्बे के लिए कलुनागाड़ से पेयजल योजना बनाई गई थी। इस योजना में काफी कनेक्शन बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मुवानी कस्बे की 1500 से अधिक की आबादी परेशान है। मुवानी में महाविद्यालय खुलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राएं किराये पर रह रहे हैं। पानी की दिक्कत के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने सरकार से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट करके पहुंच सकता है पानी
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे के पास बहने वाली रामगंगा से पानी लिफ्ट पेयजल योजना बनाने से घाटी क्षेत्र के सभी तोकों में पानी पहुंच सकता है। मुवानी घाटी के शीर्ष में स्थित नाग मंदिर में टंकी बनाकर बोराइजर, मल्ला कोट, सैना, पुराना बाजार, खोलिया मार्केट महिला आश्रम, जीआईसी मार्ग, खोलाखेत, दिगरा, रमतड़, रोपाड़, पालड़ी सहित कई अन्य स्थानों पर पानी लिफ्ट करके पूरी घाटी में आसानी से पानी पहुंचाया जा सकता है। संवाद

लोगों का कहना

जब चंडिका घाट से लिफ्ट योजना बनाकर पूरे बाराबीसी क्षेत्र और थल से लिफ्ट कर पानी डीडीहाट तक पानी पहुंच सकता है तो यहां तो पास में ही रामगंगा बहती है। वहां से कम खर्च में लिफ्ट योजना बनाकर बड़ी आबादी को लाभ मिल सकता है। - संजय भट्ट, दिगरा मुवानी।
--
कस्बे में लगातार बढ़ रही आबादी के लिए क्षेत्र के पास बहने वाली रामगंगा नदी से पानी की लिफ्ट योजना बनाकर संपूर्ण घाटी को लाभ मिल सकता है। सरकार को इस पर शीघ्र विचार करना चाहिए। - सोबन सिंह बिष्ट, मुवानी।

लाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम सभा सुई पऊ के गलचौड़ा में लाइन लीक होने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क किनारे बर्बाद बह रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग की। गंगा दत्त चुतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, हरीश चतुर्वेदी, हरीश चंद्र आदि ने बताया कि गलचौड़ा में मंदिर के पास, कूड़ेदान और दुकान के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन लीक होने के कारण पानी सड़क किनारे बह रहा है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही लीकेज पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed