फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raman won the marathon, 21-km race in 1 hour and 36 minutes to complete

रमन ने जीती मैराथन, 21 किमी की दौड़ 1 घंटा 36 मिनट में पूरी की

Mon, 28 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raman won the marathon, 21-km race in 1 hour and 36 minutes to complete
डीडीहाट में मैराथन में हिस्सा लेते एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी की 11वीं वाहिनी की ओर से आयोजित मैराथन एसएसबी के जवान एम रमन ने जीत ली। उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ को एक घंटा 36 मिनट में पूरा कर लिया। एसएसबी के जवानों की क्षमता का विकास करने के लिए यह मैराथन आयोजित की गई।  एसएसबी की रानीखेत फ्रंटियर के चार वाहिनीयों के 11 धावकों ने मैराथन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


11वी वाहिनी के खेल मैदान से शुरू हुई इस प्रतियोगिता को सेनानी राजेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 21 किमी से अधिक की इस मैराथन को 11वीं वाहिनी के एम रमन ने 1 घंटा 36 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। वही इसी वाहिनी के मोतीलाल शर्मा ने 1 घंटा 39 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान में 55वीं वाहिनी के रूवल शर्मा रहे। सेनानी राजेश ठाकुर ने विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी और जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed