फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ralam ice storm in the village, 40 rooftops Uri

रालम गांव में बर्फीला तूफान, 40 घरों की छत उड़ी

Sun, 10 Jan 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
Ralam ice storm in the village, 40 rooftops Uri

उच्च हिमालयी क्षेत्र के सबसे दूरस्थ रालम गांव में आठ जनवरी को आए बर्फीले तूफान से भारी नुकसान हुआ है, जिससे 40 घरों की छत उड़ गई है और दीवारों को भी क्षति पहुंची है। 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रालम गांव में 100 परिवार रहते हैं लेकिन शीतकाल में सभी परिवार माइग्रेशन पर चले जाते हैं। गांव में समय-समय पर कुछ लोग देखरेख के लिए जाते रहते हैं। रालम के प्रधान लक्ष्मण सिंह दरियाल ने बताया कि बर्फीले तूफान से गांव के 40 मकानों को गंभीर खतरा पहुंचा है। मकानों की छत उड़ गई हैं और दीवार जर्जर हालत में पहुंच गई हैं। रालम गांव रालम ग्लेशियर के पास स्थित है। दो वर्ष पूर्व भी इस गांव में बर्फीले तूफान से भारी नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन

प्रधान ने बर्फीले तूफान से हुए नुकसान की जानकारी एसडीएम को दे दी है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि जल्दी ही राजस्व विभाग की टीम को रालम गांव भेजा जाएगा और नुकसान का आकलन किया जाएगा। रालम गांव से ज्यादातर लोग इस समय माइग्रेशन पर गए हुए हैं। दो-चार लोग मकानों की देखरेख के लिए गांव में रहते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हर साल जाड़ों में बर्फीला तूफान आता है। इससे कई बार तबाही भी मच जाती है। रालम गांव से माइग्रेशन पर गए लोग अप्रैल में लौटेंगे। यदि तब तक बर्फीले तूफान के कारण क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत नहीं हुई तो लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने बताया कि रालम गांव में बर्फीले तूफान से हुए नुकसान की जानकारी एकत्र की जा रही है। बाद में इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed