{"_id":"59207e7f4f1c1bb315f231a1","slug":"rake-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कब्जा कर बना डाले खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कब्जा कर बना डाले खेत
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Sat, 20 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर सैंथल में जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर अवैध कब्जे को हटाने में सरकारी अमले की नाकामी के खिलाफ शनिवार को कई गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी के सामने मामला रखने के बाद भी सड़क से अवैध कब्जा नहीं हटा है। लोगों ने सड़क से कब्जा न हटने पर लोनिवि के कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 9.45 बजे गदाली, मचौरा, बड़ीगांव, सालीधार, तल्ला गदाली, घट्यूड़ी, बिजौरी, पातलीगांव के लोगों ने सेंथल के पास एनएच पर जाम लगा दिया। इन लोगों का कहना था कि सेंथल-गदाली मार्ग के 150 मीटर हिस्से में एक महिला ने कब्जा कर खेत बना डाले हैं। इस कारण सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के काम में रुकावट आ गई है। 50 लाख रुपये की लागत से दो किमी हिस्से में सड़क सुधारीकरण, डामरीकरण का काम चल रहा है। सड़क पर कब्जे से उक्त हिस्से में काम नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी के सामने भी यह मामला उठाया जा चुका है, लेकिन कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही है। इन लोगों ने सरकारी तंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वहीं, जाम लगने की सूचना पर डीडीहाट के तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा, थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, राजस्व उप निरीक्षक मीना जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। कार्रवाई के आश्वासन पर सुबह 10.05 बजे लोगों ने जाम खोला। इन लोगों ने कहा कि सड़क से कब्जा न हटने पर 31 मई से लोनिवि कार्यालय अस्कोट में तालाबंदी करने के साथ ही धरना दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में रसगाड़ी की प्रधान उमा बिष्ट, पूर्व प्रधान तारा सिंह बिष्ट, ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष तरुण पाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कलावती देवी, जमन सिंह, लाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
संबंधित महिला का शांति भंग में चालान किया गया है। 22 मई को इस मामले में उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में तारीख है। अतिक्रमणकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। -अर्जुन लाल टम्टा, तहसीलदार, डीडीहाट।