{"_id":"5c62ff17bdec227370400f10","slug":"raising-money-is-more-difficult-than-climbing-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट पर चढ़ने से ज्यादा मुश्किल है पैसे जुटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट पर चढ़ने से ज्यादा मुश्किल है पैसे जुटाना
Tue, 12 Feb 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
शीतल राज।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में एक कंचनजंगा को फतह कर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली पिथौरागढ़ की शीतल राज की एवरेस्ट फतह करने के अभियान में आर्थिक संसाधन आड़े आ रहे हैं। शीतल को इस एवरेस्ट फतह अभियान के लिए करीब 30 लाख रुपये की दरकार है। अब प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शीतल को अभियान के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
सल्मोड़ा गांव की सामान्य परिवार की शीतल ने 21 मई 2018 को मात्र 22 वर्ष की उम्र में कंचनजंगा चोटी को फतह किया था। शीतल इन दिनों एवरेस्ट अभियान की तैयारी में जुटी हुई हैं। दिसंबर 2018 में उन्होंने पिथौरागढ़ की पंचाचूली पर्वतमाला में अभ्यास किया। जनवरी में लद्दाख में प्रशिक्षण हासिल किया। शीतल के मुताबिक एवरेस्ट अभियान में 25 से 30 लाख रुपये खर्च होंगे।
शीतल के मुताबिक खेल मंत्री अरविंद पांडे से भी मदद के लिए कहा गया था। खेल मंत्री ने सरकार की ओर से पूरी मदद करने की बात कही है। शीतल ने बताया कि अब तक वह परिवार और साथियों की मदद से दो लाख रुपये जुटा पाई हैं। शीतल के पिता उमा शंकर वाहन चालक हैं। मां सपना देवी गृहणी हैं। वित्त मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि एवरेस्ट फतह के लिए शीतल राज की सरकार मदद करेगी।