फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain-soaked cut grass and vegetable crops also damaged

Pithoragarh News: बारिश से भीगी कटी घास, सब्जियों की फसलों को भी नुकसान

Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Rain-soaked cut grass and vegetable crops also damaged
लोहाघाट (चंपावत)। शुक्रवार दोपहर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने पशुपालकों और काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अचानक हुई इस बारिश से खेतों में काटकर सुखाने के लिए रखी गई घास पूरी तरह भीग गई जिससे पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित पशुपालक पार्वती देवी, हीरा देवी, गीता देवी, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी और उर्मिला देवी का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले ही मशीन से घास काटी थी जो बारिश की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

वहीं काश्तकार विनोद सिंह, भूपेश, योगेश, ललित मोहन, विजय मनराल और मनीष भट्ट ने बताया कि अडोली, मायावती, फोर्ती और वनगांव में हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों और लहसुन, मेथी, पालक, प्याज जैसी साग-सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों में आर्थिक संकट की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed