फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain in the city, Himalayas at the peaks

बारिश और हिमपात से पिथौरागढ़ जिले में जन जीवन अस्त-व्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rain in the city, Himalayas at the peaks
मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद का दृश्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के निचले इलाकों में बारिश, जबकि मुनस्यारी सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। रात भर हिमपात होने से थल-मुनस्यारी सड़क दूसरे दिन भी वाहनों के लिए नहीं खुल सकी। हिमपात और भूस्खलन से थल-मुनस्यारी सहित तीन सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में शुरू हुई बारिश का क्रम बुधवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान कालामुनि से लेकर मुनस्यारी तक जबरदस्त हिमपात हुआ। मुनस्यारी सड़क में अधिक बर्फ होने से वाहनों का संचालन नहीं हो सका। कालामुनि में एक फीट बर्फ जमा हो चुकी है।
विज्ञापन

कई लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। जिन लोगों को आवश्यकीय कार्य के कारण घरों से निकलना पड़ा वह मदकोट-जौलजीबी से होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचे। लगातार बारिश होने से पिथौरागढ़ बाजार में भी दिन भर सुनसानी रही। कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले। कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली में भी कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। कस्बों के बाजारों में भी सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव की कोई व्यवस्था नहीं
मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद यहां पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ स्थानों पर व्यापारियों ने अपने संसाधनों से अलाव की व्यवस्था कर ठंड दूर करने का प्रयास किया। हिमपात के कारण लावारिस छोड़े गए जानवरों की भी दुर्दशा हो रही है। इन जानवरों के लिए एक गोशाला तक नहीं बनाई गई है।

धारचूला की तीन घाटियों में एक से सात फीट तक हिमपात
धारचूला की तीनों घाटियों में हिमपात हो रहा है। व्यास घाटी में बूंदी, छियालेख, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, रोंकांग, कुटी, कालापानी, ज्योलीकांग, नाभीढांग आदि जगहों पर एक फीट से लेकर सात फीट तक बर्फबारी हुई है। व्यास घाटी में पैदल मार्ग पर अधिक बर्फबारी के कारण सेना, ग्रिफ, आईटीबीपी और एसएसबी की उच्च हिमालयी पोस्टों में हेलीकॉप्टर से राशन व अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। दो-तीन दिनों से मौसम के अधिक खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

मुनस्यारी में बर्फबारी का दृश्य। संवाद न्यूज एजेंसी

मुनस्यारी में बर्फबारी का दृश्य। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

ताजी बर्फबारी के बाद धारचूला की दारमा घाटी के छियालेख का विहंगम नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी

ताजी बर्फबारी के बाद धारचूला की दारमा घाटी के छियालेख का विहंगम नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed