फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में बारिश से नदी, नाले उफान पर

Mon, 30 Mar 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Mar 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
 पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से सभी नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। जिला मुख्यालय में सोमवार को सुबह 10 बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। शाम के समय फिर से कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आने का संकेत दिया है। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र के कुटी, नाभीढांग, गुंजी, कालापानी में जमकर हिमपात हुआ। मुनस्यारी तहसील में मिलम, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार में भारी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को फिर से गरम कपड़े निकालने पड़ गए हैं। यहां आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो रविवार की तुलना में दो डिग्री कम है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि जिले के सभी हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश हुई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से हो रही बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सोमवार को मुख्यालय में 18 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। बरसात के कारण कई स्थानों में जल भराव और मलबेे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों में भारी बरसात की सूचना है। लेकिन किसी सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर मार्ग खोलने को जेसीबी और पोकलैंड मशीन अधिग्रहित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed