फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain dampens market sentiment; business affected

Pithoragarh News: बारिश से बाजार की रौनक फीकी, कारोबार प्रभावित

Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain dampens market sentiment; business affected
चंपावत। जिला मुख्यालय में बारिश का असर बाजार के कारोबार पर भी देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक जिला मुख्यालय स्थित बाजार में कम संख्या में पहुंचे, जिससे बाजार में रौनक कम रही और बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में करीब एक हजार छोटी-बड़ी दुकानें, फर्नीचर प्रतिष्ठान और किराना स्टोर संचालित हैं। वर्तमान में सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान रहता है लेकिन शुक्रवार को बारिश के चलते बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी कम संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा।
विज्ञापन

फार्मलैंड पिज्जा हाउस के अमित ने बताया कि बारिश के कारण दुकान में ग्राहकों की संख्या कम रही। ऑनलाइन ऑर्डर में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, व्यापार संघ के महासचिव हरीश सक्टा ने बताया कि खराब मौसम के चलते बाजार में कारोबार फीका रहा। उन्होंने अनुमान जताया कि कारोबारियों को करीब 10 लाख रुपये के व्यापार का नुकसान हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed