फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain and storms damage fruits and vegetables; mercury dips.

Pithoragarh News: बारिश और अंधड़ से फल-सब्जियों को नुकसान, गिरा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rain and storms damage fruits and vegetables; mercury dips.
पिथौरागढ़ नगर में बारिश के बाद छाता ओढ़कर आवाजाही करते लोग। संवाद
पिथौरागढ़/गणाई गंगोली/अस्कोट। सीमांत जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में अंधड़ के साथ बारिश हुई इससे फल-सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद तापमान गिरने से फिर से ठंड लौटी हैै और लोग ऊनी कपड़े निकालने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित जनपद के गणाई गंगोली, अस्कोट, कनालीछीना आदि इलाकों में दोपहर को अंधड़ के साथ भारी बारिश हुई इससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों को दौड़े तो बाजारों में सुनसानी छा गई। गणाई गंगोली क्षेत्र में अंधड़ से आम, लीची, अमरूद, नींबू, अंगूर, खुमानी, आड़ू आदि फलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय, नीरज सूंठा, हरीश डसीला, प्रकाश पांडेय, सुनील बोरा, मनोज कुमार, मनीषा बोरा, नवीन लाल आदि ने नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। अस्कोट, कनालीछीना क्षेत्र में भी अंधड़ के साथ भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

जलस्रोतों को फायदा
किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों में बोई गई फसलों को पर्याप्त तापमान नहीं मिलने से बीज अंकुरित नहीं हो पा रहे हैं हालांकि बारिश से जलस्रोतों को फायदा हो रहा है और जंगलों में लग रही आग भी नियंत्रित हुई है। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बीते बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री था। बृहस्पतिवार को पांच डिग्री की गिरावट आने के बाद तापमान 22 डिग्री पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed