फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain And Flood in Pithauragarh

लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर, सात ग्रामीण सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rain And Flood in Pithauragarh
मुनस्यारी का तल्ला घरुड़ी तोक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदियां और गाड़, गधेरे उफान पर हैं। सात सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण गन्नी बैंड समकोट, बांसबगड़-कोटा, कालिका-खुमती, ऐलागाड़-जुम्मा, बैराट-बोगाड़-जुब्बर, भंडारीगांव रजवार-बोक्टा, पातल पोखरा-खूना, सैनीखेत-छलौड़ी सड़क बंद है। बाढ़ से नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। काली नदी 889.50 मीटर पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 890.00 मीटर है। गोरी नदी जौलजीबी 604.30पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 607.80 है। गोरी नदी मदकोट 1211.65 मीटर पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 1215.10 मीटर है। सरयू नदी 446.80 पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 453.00 है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण नदियों के किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है। इधर मदकोट में मंदाकिनी नदी के किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे 40 परिवारों के सामने खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। मदकोट मंदाकिनी में चार माह पूर्व फील्ड में लगाई गई दीवार भी टूट गई है। इससे मैदान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

गोल्फा के ग्रामीण जान जोखिम डालकर गांव पहुंचा रहे हैं जरूरी सामान
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और गाड़, गधेरों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मुनस्यारी ब्लॉक के गोल्फ ग्राम पंचायत के ग्रामीण का कहा है कि गोल्फा गाड़ का जल स्तर बढ़ने से दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए गरारी जरूर है, लेकिन भारी भरकम सामान पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही है। गांव के लिए चावल, आटा सहित निर्माण के लिए सरिया, सीमेंट जान जोखिम में डालकर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फा के ग्रामीण पुल न होने से परेशान हैं। वह लंबे समय से पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण मिमी में
धारचूला-25.4
बेड़ीनाग-10.00
डीडीहाट-6.2
मुनस्यारी-3.2
गंगोलीहाट-2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed