फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Railway ticket booking stopped for two months in Head Post Office Pithoragarh

Pithoragarh News: प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ में दो महीने से रेलवे टिकट की बुकिंग बंद

Thu, 29 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Railway ticket booking stopped for two months in Head Post Office Pithoragarh
पिथौरागढ़। डाकघर में बीते दो महीने से रेलवे के टिकट बुक नहीं हो रहे हैं। प्रधान डाकघर में रेलवे टिकट बुक नहीं होने से सर्वाधिक दिक्कतें छुट्टी पर आए सैनिकों को हो रही हैं। वह टिकट बुक कराने के लिए रोज डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से संचालित प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ में रेलवे आरक्षण केंद्र में नेटवर्क खराबी के कारण रेलवे टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं। रेलवे आरक्षण केंद्र में हर रोज लगभग 80 से 100 लोग टिकट बुक कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। रेलवे टिकट बुक कराने के लिए ज्यादातर छुट्टी आए सैनिक पहुंच रहे हैं। डाकघर में टिकट बुक नहीं हो पाने से उन्हें साइबर कैफे से टिकट बुक कराना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें टिकट काफी महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनमंच के संयोजक भगवान रावत और सुबोध बिष्ट का कहना है कि जिले में डाक विभाग की ओर से संचालित रेलवे आरक्षण केंद्र में बीते दो महीने से रेलवे टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं। टिकट बुकिंग नहीं होने से परेशान लोग रोजाना प्रधान डाकघर में रेलवे आरक्षण केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाने के कारण उन्हें हल्द्वानी, टनकपुर से तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं मिल पाती है। ऐसे में सीमांत में निवासरत लोगों को सामान्य श्रेणी का टिकट लेने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि डाक विभाग की ओर से मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर, बरेली को नेटवर्क खराबी की सूचना दी गई है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed