{"_id":"691f4b3aff4cf4a05d08b064","slug":"raids-on-medical-stores-in-jhulaghat-three-samples-of-medicines-taken-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-135016-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट में मेडिकल स्टोरों पर छापे, दवा के तीन सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट में मेडिकल स्टोरों पर छापे, दवा के तीन सैंपल लिए
Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में दवा की दुकान का निरीक्षण करते ड्रग इंसपेक्टर पंकज पंत। स्रोत:ड्रग विभाग
पिथौरागढ़। जनपद में नकली दवा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्रग विभाग सतर्क हो गया है। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे। अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्टीकरण और अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी, फ्रिज, एक्सपायरी बाॅक्स की जांच की गई। प्रतिष्ठान स्वामियों को दवा का सही ढंग से रख-रखाव करने को कहा। औषधि निरीक्षक ने दवा के क्रय-विक्रय बिलों का सत्यापन किया और नारकोटिक दवा केवल डाॅक्टर के वैध पर्चे पर ही देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीन दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए।
अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को सात दिन में स्पष्टीकरण और अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों का पालन न करने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई। सभी दवा विक्रेताओं को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के अन्तर्गत निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक पंत ने कहा कि जिले में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।