फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Queens Academy, Dehradun and BUFC won football matches

Pithoragarh News: क्वीन्स एकेडमी, देहरादून और बीयूएफसी ने जीते फुटबाल के मुकाबले

Tue, 09 Jun 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Queens Academy, Dehradun and BUFC won football matches
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब खेल मैदान में आयोजित खेलोत्सव के तहत फुटबाल के मुकाबले खेले गए। क्वीन्स अकादमी, देहरादून और बीयूएफसी ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जोहार क्लब मैदान में पहला मुकाबला जीआईसी मुनस्यारी और क्वीन्स अकादमी के बीच खेला गया। क्वीन्स अकादमी ने बेहतर खेल दिखाते हुए 2-0 से जीआईसी को हराया। दूसरा मैच सरमोली और जेएसएस देहरादून के बीच हुआ। देहरादून ने सरमोली को 5-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में बीयूएफसी 6-1 से विजयी रही। उसने मुनस्यारी फुटबाल अकादमी को हराया। महेंद्र रावत, प्रशांत बिष्ट, पुलिस अधीक्षक जोशी और सतीश चंद्रा पूरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार यानी आज से टेबल टेनिस और कैरम प्रतियोगिता भी शुरू होगी। इस मौके पर रवि बृजवाल, गौरव पांगती, कविंद्र बृजवाल, जीतू ज्येष्ठा, महेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed