फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Putting out water at a depth of 110 feet

110 फीट की गहराई पर निकलने लगा पानी

Sun, 08 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 08 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Putting out water at a depth of 110 feet
बोरिंग - फोटो : अमर उजाला

जल संस्थान ने नगर क्षेत्र में चार हैंडपंप लगाने के लिए खुदाई शुरू कर दी है। खुदाई के दौरान 110 फीट की गहराई पर पानी मिलने लगा है, लेकिन जल संस्थान कम से कम 290 फीट गहराई तक खुदाई कर रहा है ताकि पर्याप्त पानी मिल जाए।

विज्ञापन


जल संस्थान त्रिपुरादेवी, बना बैंड, क्वैराली और जवाहर चौक में नए हैंडपंप स्थापित कर रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो-चार दिन में सभी हैंडपंप स्थापित कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर 90 फीट में भी पानी मिल रहा है। ज्यादा गहराई वाले हैंडपंपों से ज्यादा पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय बेड़ीनाग में पेयजल का गंभीर संकट है। गोरघटिया पंपिंग योजना से पानी नहीं मिल पा रहा है। लगातार विद्युत कटौती से पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही है। नगर क्षेत्र में छह पिकअप वाहन और एक विभागीय टैंकर से लगातार पानी बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हैंडपंप स्थापित होने के बाद कुछ हिस्सों में पानी का संकट कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed