{"_id":"17a5f4f2421644b19649515d6259c760","slug":"put-the-date-of-filling-private-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाओ
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेजों में परीक्षा के फार्म भरने की तिथि बढ़ाने और सुधार परीक्षा के रिजल्ट को तत्काल घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि अभी तक सुधार परीक्षा के पूरे रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख घोषित कर दी गई है। इसका नुकसान सैकड़ों छात्र छात्राओं को उठाना पड़ रहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हमेशा विद्यार्थियों के लिए इसी तरह की समस्या खड़ी की जाती है। जब सुधार परीक्षा के पूरे रिजल्ट घोषित ही नहीं हुए हैं तो प्राइवेट परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा मनमानी करता रहता है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले तो प्राइवेट परीक्षा फार्म को भरने की तारीख बढ़ानी होगी। साथ ही तत्काल सुधार परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने होंगे। यदि ऐसा नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।