सीएम ने पुष्कर को दिया बेस्ट कोच का अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मुख्यमंत्री ने जिले के बैडमिंटन कोच पुष्कर सिंह रावत को बेस्ट बैडमिंटन कोच के अवार्ड से सम्मानित किया। पुष्कर से प्रशिक्षण प्राप्त जिले के कई बालक-बालिका राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, शिक्षक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखा चुके हैं। इनके सानिध्य में राज्य की सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम रजत और कांस्य पदक जीत चुकी है। पुष्कर उत्तराखंड राज्य के एसजीएफआई और सिविल सर्विसेज के बैडमिंटन प्रशिक्षक भी हैं।
वर्तमान में पुष्कर राजकीय इंटर कॉलेज सल्लाचिंगरी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। गरीब बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करना और हर तरह की मदद देने के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। इनके सराहनीय कार्यों के लिए स्थानीय विधायक, जिला पंचायत, पालिकाध्यक्ष, प्रधानाचार्यों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पिथौरागढ़ और सभी खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।