{"_id":"654e5e563dd08d7bba0da5f6","slug":"purchase-of-315-quintals-of-maduva-so-far-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-6800-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अब तक 315 क्विंटल मडुवा की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अब तक 315 क्विंटल मडुवा की खरीद
Fri, 10 Nov 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष पर मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से काश्तकारों से मडुवा खरीदा जा रहा है। जिले में 315 क्विंटल मडुवे की खरीद की गई है।
सहकारिता विभाग के एआर चंद्र सिंह पांगती ने बताया कि किसानों से मडुवा खरीदने के लिए जिले के आठों विकासखंडों में 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार की ओर से 31 दिसंबर तक पांच हजार क्विंटल मडुवा खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। एक अक्तूबर से 315 क्विंटल मडुवा और 14 क्विंटल सोयाबीन खरीदा गया है।
मडुवा 38.40 और सोयाबीन 40 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। मडुवे की कटाई के बाद उसे सुखाना पड़ता है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मडुवा सुखा रहे हैं। दीपावली का सीजन होने से अगले एक हफ्ते तक खरीद पर भी असर पड़ेगा। इसके बाद क्रय केंद्रों में मडुवा बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद