फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pulia prepared by Shramdan on Gaugad drain

गौगाड़ नाले पर श्रमदान से तैयार कर दी पुलिया

Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pulia prepared by Shramdan on Gaugad drain
बलुवाकोट के गौगाड़ नाले में श्रमदान से तैयार पुलिया। - फोटो : अमर उजाला
 बलुवाकोट से गैरागांव समेत सात गांवों को जोड़ने के लिए गौगाड़ नाले पर ग्रामीणों ने श्रमदान से फिर पुलिया तैयार कर ली है। सोमवार को दोपहर बाद से इस पुलिया से आवागमन शुरू हो गया है। 27 जुलाई को यह पुलिया टूट गई थी। इस कारण गैरागांव, बोरागांव, कंपास, डिगरा, काणा, पय्यांपौड़ी, जोशीगांव केलोगों के लिए आवागमन का संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन


लोगों को मालूम था कि सरकार व प्रशासन इतनी जल्दी पुल का निर्माण नहीं करेगा। इसे देखते हुए लोगों ने खुद ही लकड़ी के लट्ठे और तख्ते एकत्र कर श्रमदान से पुल तैयार कर लिया है। इस पुल का निर्माण कार्य रविवार की सुबह से शुरू किया गया और 36 घंटे में पुल का ढांचा खड़ा हो गया। पुल को बनाने में पूर्व प्रधान हरीराम आर्य, सुनील कुमार, पुष्कर आर्या, गणेश राम, प्रताप राम, हरीश भट्ट, भवानी भट्ट, लाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र भट्ट, नरेंद्र, दीपू समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया। गौगाड़ नाले पर पहले विकासखंड कार्यालय की मद से पक्का पुल बना था। यह पुल 30 जून 2016 को आई आपदा में बह गया था। उसके बाद लोग लगातार पुल बनाने की मांग करते रहे। जब सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुनी तो सितंबर 2016 में लोगों ने श्रमदान से पुल बनाया था। यह पुल 27 जुलाई को टूट गया था। तब से आज तक लोग भारी संकट में थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed